UP Nikay Chunav 2023 : हापुड़ में CM योगी बोले- पहले का दंगा प्रदेश अब उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है
Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का जनमानस सुरक्षित है और विकास के बारे में सोच रही है। वहीं परिवारवाद और तमंचावादी लोग परेशान हैं। छह वर्ष पहले हमारा नौजवान अपनी पहचान को छुपाता था, लेकिन आज वही सीना तान कर बोलता है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
हापुड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया।
तस्वीर साभार : भाषा
त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाते थे-CM
उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में पर्व और त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाते थे। आज कर्फ्यू नहीं बल्कि प्रदेश के हर कोने से कांवड़ यात्रा निकलती है। पिछले छह वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। पेशेवर अपराधियों और माफिया का हाल तो आप देख ही रहे हैं।’मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का जनमानस सुरक्षित है और विकास के बारे में सोच रही है। वहीं परिवारवाद और तमंचावादी लोग परेशान हैं। छह वर्ष पहले हमारा नौजवान अपनी पहचान को छुपाता था, लेकिन आज वही सीना तान कर बोलता है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
'हापुड़ को फिर से वैश्विक पहचान दिलाई'
उन्होंने कहा कि हापुड़ से कुछ दूरी पर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन रहा है, जो आवागमन की सुविधा को बेहतर करेगा, वैसे तो हापुड़ की अपनी पहचान रही है और कोई भी भोजन हापुड़ के पापड़ के बगैर पूरा नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके बिना भोजन का स्वाद ही फीका पड़ जाता है। आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में जहां हापुड़ अपनी पहचान खो रहा था, वहीं हमारी सरकार ने हापुड़ को फिर से वैश्विक पहचान दिलाई है। यही नहीं गढ़मुक्तेश्वर को एक पवित्र धाम के रूप में विकसित करने के लिए बाबूगढ़ में काम किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
End of Article
संबंधित खबरें
Goa Lok Sabha Election: गोवा में दो लोकसभा सीटों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई
Hathras Gang Rape Murder Case: हाथरस सामूहिक दुष्कर्म कांड के चार साल बाद, पीड़िता के गांव में कैसा है चुनावी माहौल?
Prajwal Revanna: प्रियंका गांधी का आरोप- 'प्रधानमंत्री ने प्रज्वल रेवन्ना को भारत छोड़ने से नहीं रोका'
Kunal Ghosh TMC: आखिर क्यों ममता बनर्जी ने अपने ही खास कुणाल घोष से बीच चुनाव छीन लिया महासचिव का पद, भाजपा ने लगा दी सेंध?
...जब नेहरू ने नहीं किया था अटल बिहारी के खिलाफ प्रचार, फिर इस 'फिल्म एक्टर' ने बदल दी चुनावी हवा
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited